Sunday, March 25, 2018

थोडा थक गया हूँ

*थोडा थक गया हूँ , , ,*
*दूर निकलना छोड दिया है।*
*. . . पर ऐसा नहीं है की , , ,*
*मैंने चलना छोड दिया है ।।*

     *फासले अक्सर रिश्तों में , , ,*
    *. . . दूरी बढ़ा देते हैं।*
     *. . . पर ऐसा नही है की , , ,*
*मैंने अपनों से मिलना छोड दिया है ।।*

*हाँ . . . ज़रा अकेला हूँ , , ,* *दुनिया की भीड में।*
*. . . पर ऐसा नही की , , ,*
*मैंने अपनापन छोड दिया है ।।*

    *याद करता हूँ अपनों को, ,*
  *. . . परवाह भी है मन में।*
    *बस , कितना करता हूँ , , ,*
*ये बताना छोड दिया।।*